Breaking News

रायपुर@ सीएम भूपेश बघेल की आपात बैठक खत्म

Share


बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने के निर्देश
रायपुर,03 जनवरी 2022 (ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा है। वही रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए है। अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने कहा। सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है , हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।


Share

Check Also

रायपुर@बस्तर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,महिला नेताओं ने अचानक थामा भाजपा का दामन!

Share रायपुर,28 मई 2026। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी …

Leave a Reply