अम्बिकापुर 03 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। जंगल में लकड़ी काटने के दौरान एक युवक पेड़ से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय टेकाम पिता सुखदेव सिंह उम्र 33 वर्ष खडग़ांवा थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर का रहने वाला था। रविवार को अपने साला बहादुर के साथ जंगल लकड़ी के लिए गया था। लकड़ी काटने के दौरान पेड़ से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप ये जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur