कोरबा 25 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। आरएसएस के विराट पथ संचलन में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं कढ्ढ पुष्प वर्षा के साथ किया गया स्वागत आरएसएस के विराट पथ संचलन संकल्प शंखनाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिले के अलग-अलग तीन क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी स्वयं सेवक पदाधिकारी व कार्यकर्ता ओपन थियेटर मैदान में इकट्ठे हुए जहां संघ के पदाधिकारियों ने संघ के विचारधारा से उन्हें अवगत कराया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur