अंबिकापुर 24 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। अज्ञात कारण से एक ग्रामीण ने जहर सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घुरन एक्का उम्र 52 वर्ष शहर से लगे लोधिमा माझापारा का रहने वाला था वह गुरुवार की शाम को कीटनाशक सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने कीटनाशक सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय पैकरा उम्र 43 वर्ष घुघरी कला कुसमी का रहने वाला था। 3-4 दिन पूर्व इसकी पत्नी मायके चली गई थी। इससे वह परेशान रहता था। गुरुवार को शराब सेवन कर घर आया और कीटनाशक सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur