Breaking News

श्रीनगर@सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम

Share


कंटेनर में रखा 5 किलो आईईडी बम किया बरामद


श्रीनगर , 23 दिसंबर 2021 (ए )। जम्मू-कश्मीर के वानपोरा में नेवा-श्रीनगर रोड के किनारे से पुलवामा पुलिस और सीआरपीएफ ने विस्फोटक बरामद किया है। करीब पांच किलो आईईडी बम एक कंटेनर में रखा हुआ था। सेना और स्थानीय पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्कि्रय कर दिया है। इसके साथ ही, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को वानपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलवामा पुलिस, 50 आरआर और 183 बीएन सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान सड़क के किनारे आईईडी लगी हुई मिली। जिसके बाद कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया। हाल ही में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए हाईवे पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी को सुरक्षा बलों ने निष्कि्रय कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दहशतगर्दों ने सड़क किनारे दो किलो आईईडी लगाई थी। विशेष सूचना के बाद सेना की टीम ने संदिग्ध आईईडी को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था।


Share

Check Also

पणजी@स्वदेशी आईएनएस विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन

Share पहली ही कोशिश में मिली सफलता नौसेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी पणजी,30 अक्टूबर …

Leave a Reply