अंबिकापुर 23 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गिरधारी राम उम्र 35 वर्ष जयनगर का रहने वाला था। वह 22 दिसंबर की घर से कहीं जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur