अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ेमें भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक राज उर्फ गौरव पिता 17 वर्ष उम्र 17 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम छीपी सुआर पारा का रहने वाला था। शनिवार को सुआरपारा मोड़ के पास ट्रैक्टर टक्कर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur