अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। शहर के निवासी शिवेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग की सीमाएं उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड,मध्य प्रदेश को छूती हैं। आपको बताना चाहूंगा विगत 10 वर्षों से कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 बन रहा है जो आज तक नहीं बन पाया है,वहीं अंबिकापुर से राजधानी रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग है क्रमांक 130 है जो विगत 5 वर्षों से बन रहा है और आज तक नहीं बन पाया है। अंबिकापुर से बनारस जाने वाली मार्ग जो पीडब्ल्यूडी के अधीन है,इस मार्ग की स्थिति भी बहुत ही जर्जर है। अगर आप चाहेंगे तो उसका वीडियो भी मैं किसी उचित माध्यम से आपको उपलब्ध करा दूंगा। सरगुजा आदिवासी अंचल है जो अत्यंत पिछड़ा होने के कारण यहां पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता है।वर्तमान में यहां के सांसद रेणुका सिंह जी हैं जो आदिवासी मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।वह भी कोई पहल नहीं कर रहीं हैं। आदरणीय आप सड़कों के सुधार के मामले में देश मे ऐतिहासिक काम कर रहे हैं।इसकी चर्चा यहां तक है पर आपके रहते यहां की जर्जर सड़कों पर लोग चल रहे हैं यह चिंतनीय है।आपसे विनम्र आग्रह है कि मेरी बातों को संज्ञान में लेते हुए उचित पहल करने की कृपा करें।इसके लिए सरगुजा आदिवासी अंचल आपका सदैव आभारी रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur