अम्बिकापुर 10 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करने वाले क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनो ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यो को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, रजनीश सिंह, राजा पाठक, शिव प्रसाद अग्रहरी , चंद्र प्रकाश सिंह, दिलीपधर, विकास केसरी , अविनाश कुमार, उर्मिला कुशवाहा, रोशन कन्नोजिया, राहुल नॉक्स, रेहान अली,पंकज उपस्थित रहे।
Check Also
अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद
Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur