बैकु΄ठपुर 29 नवम्बर 2021(घटती-घटना)। भाजपा मण्डल सोनहत की कार्यसमिति बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाडे, सोनहत मण्डल प्रभारी जिलामंत्री व जिपं सदस्य कोरिया दृगपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में संगठनात्मक विषय पर चर्चा एवं आगामी कार्यक्रम की रुप रेखा बनाई गई तथा संगठन को पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूत रखने की बात की गई।
कार्यसमिति बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता बीजली विभाग के खिलाफ चल रही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में सामिल हुए। यह धरना प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाडे के निर्देश पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में आयोजित है। बिजली विभाग के खिलाफ विभिन्न मूद्दो को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता पिछले आठ दिन से धरना कर रहे हैं।जिसमें भाजयुमो की मांग है की सोनहत ब्लॉक अन्तर्गत हजारों लोगों का जो अनाप शनाप बिजली बील भेजा गया है उसमें सुधार किया जाए। बसेर व हर्राडी तक बीजली पहुचाई जाए, पुसला जामटिकरा,तथा अन्य स्थानों पर जो ट्रान्सफार्मर खराब है उन्हें तत्काल बदला जाए और नए ट्रान्सफार्मर स्थापित किया जाए, पावर हाउस सोनहत मे स्थायी जेई की स्थापना की जाए जिससे बीजली संम्बन्धित समस्याओं का निराकरण ज्लद हो सके तथा ओरगई सोनहत मार्ग के बीचों बीच जो बीजली खंम्भा जो खड़ा है उसे अन्य स्थान पर बदला जाए।खंम्भा के बीच सड़क मे रहने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष नवरत्न पाण्डे महामंत्री संदीप साहू भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोज साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल अजजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लाल मन नेताम किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजा राम राजवाड़े अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहादुर भाजयुमो महामंत्री रमेश तिवारी, उपाध्यक्ष राजू साहू वरिष्ठ नेता बचनु साहू, व्यपारि प्रकोष्ठ संयोजक दुर्गा मिश्रा चैन राजवाड़े किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े आर्थिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नन्द कुमार राजवाड़े भाजयुमो मंत्री नीरज पटेल दिलीप राजवाड़े ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री बाबू लाल भीम सेन शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगतपाल मछुआरा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष रामु राजवाड़े महिला मोर्चा महामंत्री राजकुमारी, कुंती विवेव साहू एवं अन्य भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur