Breaking News

अम्बिकापुर@छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में दी गई जानकारी

Share

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।लीगल अवेयरनेस टीम द्वारा चलाए जा रहे संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सप्ताह के अंतर्गत इस बार अंबिका मिशन जुबिली मेमोरियल और द्वितीय सत्र में सेंट जेवियर्स विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच संविधान पर कार्यक्रम संपन्न हुए। सबसे पहले चरणप्रीत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत कैसा हो को प्रोजेक्टर के माध्यम से यह बताया कि उनके विचार स्वतंत्र भारत के बारे में क्या थे जिनके आधार पर संविधान का निर्माण होना संभव हुआ। जितेन्द्र सिंह सोढी जीने उन परिस्थितियों की ऐतिहासिक भूमिका पर बात की प्रियंबल में संविधान की आत्मा बसती है और संविधान की उन बातों की रक्षा करना हमारा सब का कर्तव्य है। जो हमें एक अच्छे राष्ट्र के अच्छे नागरिक में तब्दील करने को संदेश देता है। निर्दोश एक्का ने संविधान के महत्व को प्रतिपादित किया तथा संविधान की मुख्य विशेषताओं को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। उन्होंने मौलिक अधिकारों की चर्चा की। जुबिली मेमोरियल की लगभग 20 छात्राओं ने ना सिर्फ संविधान से संबंधित समूह गान गाया बल्कि लगभग कई विद्यार्थियों ने सांविधानिक प्रस्तावना पर भी संक्षेप में तथा संविधान पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेंट जेवियर्स विद्यालय तथा अंबिका मिशन जुबली मेमोरियल के प्राचार्य तथा स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply