अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। शहर के मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लब्जी नावापारा में गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान कुएं में गिर गया। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण उसे निकलाने में काफी परेशानी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखार की मदद से उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार भीम सिंह उम्र 12 वर्ष पिता विजय सिंह मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लब्जी नावापारा का रहने वाला था। गुरुवार की दोपहर तीन-चार दोस्तों के साथ गांव के ही कुएं पर नहाने गया था। नहाने के दौरान भीम सिंह कुंए में गिर गया और गहरे पाने में डूब गया। दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच कर उसे कुंए से निकालने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur