अम्बिकापुर 24 नवम्बर 2021/ कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 72 पटवारियों का स्थानान्तरण आदेश जारी किया गया है। स्थानान्तरित पटवारियों में तहसील अम्बिकापुर में कार्यरत 8, तहसील दरिमा में कार्यरत 10, तहसील धौरपुर में कार्यरत 18, तहसील उदयपुर में कार्यरत 9, तहसील लखनपुर में कार्यरत 10, तहसील सीतापुर में कार्यरत 6, तहसील बतौली में कार्यरत 6, तहसील मैनपाट में कार्यरत 5 पटवारी शामिल हैं।
जिले के 11 राजस्व निरीक्षकों का स्थानान्तरण
कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में कार्यरत 11 राजस्व निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। स्थानान्तरित राजस्व निरीक्षकों में राजस्व निरीक्षक मण्डल अम्बिकापुर-1 के अजय कुमार गुप्ता का राजस्व निरीक्षक मण्डल लखनपुर, राजस्व निरीक्षक मण्डल लखनपुर के श्री रविन्द्र कुमार पाठक का राजस्व निरीक्षक मण्डल अम्बिकापुर-1, राजस्व निरीक्षक मण्डल अम्बिकापुर-6 के संजय कुमार शर्मा का भू-अभिलेख डायवर्सन शाखा, भू-अभिलेख वर्कलोड के श्री ललीत सिंह का राजस्व निरीक्षक मण्डल अम्बिकापुर-6, राजस्व निरीक्षक मण्डल पोटला सीतापुर के श्री विकास कुमार सोनपाकर का राजस्व निरीक्षक मण्डल उदयपुर, राजस्व निरीक्षक मण्डल दरिमा के श्री रामबिलास मानिकपुरी का राजस्व निरीक्षक मण्डल पेटला सीतापुर, राजस्व निरीक्षक मण्डल मैनपाट के श्री रामू राम सिंह का राजस्व निरीक्षक मण्डल दरिमा, राजस्व निरीक्षक मण्डल धौरपुर के श्री मार्टिन एक्का का राजस्व निरीक्षक मण्डल मैनपाट, राजस्व निरीक्षक मण्डल कुन्नी लखनपुर के श्री सबल साय एक्का का राजस्व निरीक्षक मण्डल धौरपुर, राजस्व निरीक्षक मण्डल गंगोली धौरपुर के पुनी राम पैकरा का राजस्व निरीक्षक मण्डल कुन्नी लखनपुर तथा राजस्व निरीक्षक मण्डल उदयपुर के किसुन सिंह का राजस्व निरीक्षक मण्डल गंगोली धौरपुर में स्थानान्तरण किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur