Breaking News

अम्बिकापुर @अभाविप ने किया रानी लक्ष्मी जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन

Share

अम्बिकापुर 22 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर द्वारा दिन रविवार को विरागना महारानी लक्ष्मी बाई जी की 193 जन्म जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा अंबिकापुर नगर के कला केंद्र से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग देवीगंज रोड होते हुए महामाया चौक से स्कूल रोड से मल्टीपरपज विद्यालय में समापन किया गया शोभायात्रा आतिशबाजी के साथ प्रारंभ हुआ शोभायात्रा में छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में उपस्थित थे नगर मंत्री अविनाश मंडल द्वारा बताया गया कि रानी लक्ष्मीबाई जयंती विद्यार्थी परिषद के 4 राष्ट्रीय कार्यक्रम में से एक है विद्यार्थी परिषद इसे स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाता है विद्यार्थी परिषद सदैव छात्राओं को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है शोभा यात्रा में अभाविप के प्रदेश सहमंत्री चिंटू सोनकर जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे द्य चिंटू सोनकर जी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में नारियो को लक्ष्मी बाई बनना होगा जिस तरह उन्होंने अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अपर्ण कर दिया और अग्रेजो को नाको चने चबवा दिए ठीक उसी प्रकार आज की नारी को भी रानी लक्ष्मीबाई के समान वीरता का परिचय देना है।
विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि स्त्री अथाह शक्तिशाली है आज की नारी घर से लेकर बॉर्डर तक सामाजिक कार्यो में अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं आज हम सभी को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कि किस प्रकार विपरीत परिस्थियो में भी अपने राष्ट्र का साथ दिया द्यशोभायात्रा को अंतिम रूप देते हुए नगर सह मंत्री मुस्कान सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओ छात्र छात्राओं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया गया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा, विभाग संयोजक निखिल मरावी, जिला संयोजक सूर्यकांत सिंह,विवेक तिवारी, देवेश नाग ,राहुल नागवंशी, गोपाल सिंह अजय राजवाड़े योगेश सिंह, लक्ष्मी नेताम, अभियान तिवारी ,पिंटू पांडे और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply