बैकु΄ठपुर @आखिर डिबेट में यह क्या कह गए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल

Share

अपने ही दल के मुख्यमंत्री के लिए विधायक के बिगड़े बोल

भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश में अपने ही पार्टी के मुख्यमंत्री को गलत बता गए

रवि सिंह-
बैकु΄ठपुर 20 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।आखिर टीवी डिबेट में यह क्या कह गए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल। भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश में अपने ही पार्टी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को गलत बता गए। मनेंद्रगढ़ विधायक ने टीवी डिबेट में कहा भाजपा ने पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री की गलती का फायदा उठाया। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के संकल्पों पर डिबेट आयोजित थी। क्या सच मे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जो कांग्रेस के थे कि गलतियों का भाजपा को फायदा मिला? यदि ऐसा सही है तो क्यों कांग्रेस ने ऐसा मुख्यमंत्री प्रदेश को पूर्व में सौंपा। जिसकी गलतियों से प्रदेश की स्थिति खराब हुई, अपने ही दल के मुख्यमंत्री के लिए विधायक के बिगड़े बोल।
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लिए गए संकल्प की आलोचना कर रहे थे वहीं वह भाजपा को 15 साल सत्ता पर काबिज रहकर भी प्रदेश के हित को लेकर गंभीर नहीं रहना बता रहे थे और इसी बातचीत के दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक भाजपा पर निशाना साधते साधते छत्तीसगढ़ के ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचना कर गए और यहां तक कह गए कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में उन्ही की कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री की गलतियों का फायदा मिला और इसीलिए भाजपा सत्ता में आ सकी।
मनेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक का यह बयान भले ही भाजपा को घेरने के हिसाब से सही कहा जा सकता है लेकिन यदि इसको गम्भीरता से सोचा जाए तो इसका यह भी आशय निकलता है कि वर्तमान सत्तासीन कांग्रेस सरकार व सरकार में शामिल विधायक कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय को सही नहीं मानते हैं और उसी कार्यकाल को 15 वर्ष कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से दूर करने का कारण मानते हैं ऐसे में यह भी तय हो जाता है कि कांग्रेस आलाकमान ने बकौल मनेंद्रगढ़ विधायक क्योंकि आशय यही निकाला जा सकता है कि उस समय मुख्यमंत्री के तौर पर छत्तीसगढ़ को सही मुख्यमंत्री प्रदान नहीं किया और विधायक की माने तो छत्तीसगढ़ इसीलिए पिछड़ा जो अब विकास की गति पर वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में आगे बढ़ रहा है।
अब सवाल यह भी उठना लाजमी है की यदि सच मे कांग्रेस के छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री यदि गलतियां कर रहे थे और उनकी गलतियों से प्रदेश को नुकसान हुआ तो आगे भी कई वर्षों तक वही मुख्यमंत्री व उनका परिवार कांग्रेस की ही टिकट पर चुनाव कैसे लड़ता रहा और विजयी होता रहा, अब विधायक जी को ही स्पष्ट करना होगा कि छत्तीसगढ़ राज्य की उनके अनुसार यदि दशा खराब है इसके लिए कांग्रेस के ही एक मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं तो फिर तो आलाकमान भी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कांग्रेस का जिम्मेदार है जिसने गलतियां करने वाला मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य को सत्ता करने सौंपा।


Share

Check Also

कबीरधाम@ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दम्पत्ति की मौत

Share कबीरधाम,20 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्री मानसून के पहले हो …

Leave a Reply