अम्बिकापुर 20 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। छग सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर आरोपित टैक्स (वैट) को कम न करने के विरोध में भाजपा सरगुजा द्वारा शनिवार को अम्बेडकर चौक अम्बिकापुर में चक्काजाम कर विरोघ प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रेस को जारी अपने बयान में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह नें कहा कि छत्तीसगढ़ में महंगाई दिनोदिन बढ़ते जा रही है और इसका जिम्मेदार भूपेश की कांग्रेस सरकार है, जनता के हित में केन्द्र की मोदी सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में 10 रूपये और 5 रूपये की कमी कर दी है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है परन्तु राज्य के हिस्से में आने वाले 27 प्रतिशत टैक्स में भूपेश सरकार एक पैसा कम करने को तैयार नहीं है, फलस्वरूप छग समेत समस्त कांग्रेस समर्थित या शासित राज्य में डीजल और पेट्रोल सबसे महंगा बेचा जा रहा है। इस चक्काजाम के माध्यम से हम छग सरकार से यह मांग करते हैं कि पेट्रोल और डीजल पर लगाये गये वैट टैक्स को कम करें तथा जनता को राहत प्रदान करें।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, प्रबोध मिंज, विजय व्यापारी, विनोद हर्ष अरूणा सिंह, राज बहादुर शास्त्री, आलोक दुबे, डी के पूरिया, मधुसुदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे, विकास पांडे, अभिषेक शर्मा, रविन्द्र तिवारी, धर्मेंद्र दुबे, विनोद दुबे, राम प्रवेश पाण्डेय, सर्वेस तिवारी, विश्व विजय तोमर, संजय सोनी, अजय प्रताप सिह, उमेश अग्रवाल, मनोज कंसारी , मनोज गुप्ता, संजू वर्मा, छोटू थामस, प्रेमानंद तिग्गा, दीपक तोमर, निश्चल सिंह, नकुल सोनकार, बीर सोनी , शोलू सिंह, मनोज सोनी, रवि जायसवाल, अनिल जैसवाल, सुशांत घोष, छोटू पाण्डेय, मनीष बारी, रवि बुधिया, प्रमोद दुबे, बंदे सोनी, शुभम अग्रवाल प्रिया सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur