अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख व पूर्व छात्र नेता स्व. संजीत सिंह को आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा में संजीत सिंह को श्रदांजलि देते समय कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के आंखों में आंसू छलक आये।. गमगीन माहौल में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरल, सहज व व्यवहार कुशलता के धनी प्रिय संजीत काम के लिए हमेशा तैयार रहने वाले कार्यकर्ता थे, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा परिवार के लिए यह अत्यंत दुःखद समय है, हमने एक ऊर्जावान विचारधारा से जुडा सशक्त कार्यकर्ता खो दिया..
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संजीत को गए सात दिन हो गए पर पीडा तनिक भी कम नहीं हुई है, चौतरफा जीवंत संबंध रखने वाले संजीत जैसे कार्यकर्ता विरले होते हैं। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, संतोष दास, विकास पांडेय, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल सिंह, संजय सोनी, विश्विजय तोमर प्रमुख थे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, रामप्रवेश पांडे, अजय सिंह, सर्वैश तिवारी, विनोद दुबे, अभिषेक शर्मा, कैलाश मिश्रा, मनीष सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, पंकज गुप्ता, निलेश सिंह, छोटू थामस, दूधनाथ गोस्वामी, संजू वर्मा, मनीष बारी, शोलू सिंह, वीरेन्द्र बघेल, कृष्ण कुमार शर्मा, शुभांगी बिहाडे, संगीता सोनी, प्रिया सिंह, सोनू तिग्गा, अंकित तिर्की, गोलू यादव, संजय त्रिपाठी, प्रवीण गुप्ता, विशाल सिंह, अनुराग शुक्ला, शानू कश्यप, चंदन शुक्ला, गोल्डी बिहाडे, मनीष दुबे,सतीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur