अम्बिकापुर 16 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा डीजल व पेट्रोल में वेट कम ना करने पर एवं आम जनता को राहत न देने पर शहर के संगम चौक से लेकर घड़ी चौक तक पैदल वाहन पदयात्रा निकाला गया। जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कार तथा मोटरसाइकिल को ढकेल कर संगम चौक से घड़ी चौक तक विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से इस पद यात्रा में सम्मिलित भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चलने वाली प्रदेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा मुखर होकर आंदोलन कर रही है ।काँग्रेस की भूपेश सरकार महंगाई को लेकर नौटंकी करने पर उतारू है।जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल में 25 परसेंट वैट लागू है जिसे सरकार चाहे तो हटा सकती है लेकिन सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है।
इस दौरान भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने बताया की केंद्र सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दीपावली के दिन पेट्रोल में 5 रुपए तथा डीजल पर 10 रुपए वैट कम करने की घोषणा की थी जिसके बाद विभिन्न राज्यों की सरकारो ने भी पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम कर जनता को महंगाई से राहत दिलायी लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अभी तक पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नही घटाया है। पदयात्रा को भाजपा जिला मंत्री विकास पांडेय, भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला,युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह ने भी संबोधित किया। यात्रा में संचालन की भूमिका जिला महामंत्री संजीव वर्मा एवं अंशुल श्रीवास्तव ने निभाई। पद यात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा प्रिया सिंह, रविकांत उरांव, जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता ,शानू कश्यप, विकास शुक्ला, वीर सोनी, अकील साय, नितिन गुप्ता ,राहुल गुप्ता, अनुराग शुक्ला, अविनाश कुशवाहा, गोलू यादव, अमोघ कश्यप, श्रीधर केसरी, पवन पाण्डेय, दिव्यांशु केशरी,धीरज सिंह राजपूत, अनिरुद्ध मिश्रा, दिग्विजय सिंह, अमित पांडे,रवि सोनी , अतीश पाण्डेय, बॉबी, मोंटी यादव,मनीष दुबे, सक्षम गुप्ता, विनय सोनी, सौरभ मिश्रा, रजनीश सिंह ,प्रिंस गुप्ता, सतीश गुप्ता, अभिजीत पांडे, अभिषेक तिवारी, हिमांशु सिंह ,परमेश मिश्रा, अर्पित यादव, शुभम प्रजापति, अमन मिश्रा, रोनी मिश्राएवं अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur