रायपुर,16 नवम्बर 2021 (ए)। राज्य शासन ने मंगलवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार आरके विज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं (दूरसंचार, सीसीटीएनएस, सायबर शाख, डायल -112) ट्रैफिक रेलवे पुलिस मुख्यालय रायपुर को संचालक लोक अभियोजन रायपुर एवं संचालक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर का अतिरिक्त प्रभार, प्रदीप गुप्ता संचालक लोक अभियोजन रायपुर एवं संचालक राज्य न्यायालयिन विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर का अतिरिक्त प्रभार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं (दूरसंचार, सीसीटीएनएस, सायबर शाख, डायल -112) ट्रैफिक रेलवे पुलिस मुख्यालय रायपुर, संजीव शुक्ला उप संचालक छग राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी (स्टेट नोडल ऑफिसर चिट फंड पुलिस मुख्यालय रायपुर), आरएन दाश (भापुसे-2006) सहायक पुलिस महानिरीक्षक भर्ती, चयन पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष आसूचना शाखा, एंटी नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय, रायपुर, विनीत खन्ना (भापुसे-मप्र 2006) को उप पुलिस महानिरीक्षक नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा, रायपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, रायपुर भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur