अम्बिकापुर 13 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा के कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद अम्बिकापुर के पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामचंद्र स्वर्णकार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताए हुए संस्कारों को भी साझा किया। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनके साथ बिताए हुए कई संस्करणों को साझा किया। उसके पश्चात पिछड़ा वर्ग कांग्रेस वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल, प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल, प्रदेश के सचिव इरफान सिद्दीकी बार रूम के अध्यक्ष प्रविन गुप्ता, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा, अभिषेक सिंह ने भी श्रद्धांजलि दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur