अम्बिकापुर 07 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने पिछले 17 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2004 में बलात्कार का अपराध दर्ज किया गया था। जबकि आरोपी के एक साथी को इसी मामले में सात वर्ष की सजा भी काट चुका है। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी उमाशंकर राजवाड़े उम्र 45 वर्ष अपने साथी जगन साय के साथ मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीडि़ता द्वारा वर्ष 2004 में दोनों के खिलाफ गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (2) बी, 506 बी के तहत अपराध दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में जगन साय को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। जगन को इस मामले में कोर्ट ने सात साल सजा काट चुका है। वहीं इसका साथी उमाशंकर राजवाड़े अब तक फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को 17 वर्ष बाद गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में टीआई अलरिक लकड़ा के साथ आरक्षक सीनू फिरदौसी, अतुल सिंह, सतीश कुमार सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur