अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारत कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर शनिवार को गुदरी बाजार स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धभाव के साथ की गई। मुख्य आयोजन गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। शनिवार की सुबह से मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार समाज द्वारा कलम-दवात की पूजा की गई। पूजन के बाद सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के दौरान डॉ. वीके वर्मा,जेपी श्रीवास्तव, नरेन्द्र वर्मा, सिद्धेश्वर सिन्हा, कृनेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, , जयेश वर्मा, विकास वर्मा, संजीव मंदिलवार, आशीष वर्मा, विमला वर्मा, प्रभात रंजन, आरके खर्रे, कृष्ण कुमार खर्रे, योगेश श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, शांति वर्मा, पुष्पा वर्मा, मोनिका मंदिलवार, लक्ष्मी सिन्हा, वंदना श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur