रायपुर , 01 नवम्बर 2021 (ए)।कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने निशाना साधा है। कौशिक ने सदयस्ता अभियान को भाजपा का नकल करार दिया है। उनकी माने तो कांग्रेस महज दिखावे में लगी हुई है और विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है। अभियान से आम जनता को कोई दिलचस्पी नहीं है उन्हें तो प्रदेश में विकास चाहिए।
कौशिक ने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार के बीच ही सिमट कर रह गई है। कांग्रेस में कभी भी चुनाव नहीं होता केवल दिखावे के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को तो संभाल नहीं पा रही है ऐसे में इस अभियान का कोई अस्तित्व ही नहीं है। आये दिन कांग्रेस के कुनबे में मारपीट और आपसी कलह चरम पर है जो जग जाहिर है।
कौशिक ने भाजपा के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि बीते शासन काल में अधूरे पड़े कार्यों को कांग्रेस पूरी तरह से भूल गई है। जिसके कारण प्रदेश में सड़कों की हालर बदतर है और नए विकास का पैमाना भी यह सरकार गढ़ नहीं पाई है। सीधे तौर पर ” गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ एक जुमला बनकर रह गई। प्रदेश में अनाचार, डकैती सहित अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, पुलिस इन पर लगाम लगाने में पीछे है। वहीँ मुख्यमंत्री प्रायोजित तरीका अपनाते हुए खुद को नंबर 1 बता रहे हैं जो हास्यास्पद है।
कौशिक ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे को लेकर भी तंज़ कसा। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव के नाम पर राज्योत्सव में कोई बड़ी घोषणा है, दिल्ली से शायद यही संदेश लेकर बाबा लौटे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur