बैकु΄ठपुर 01 नवम्बर 2021(घटती-घटना)। ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति कोरिया के तत्वाधान में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण बटुकों के सामूहिक उपनयन संस्कार की तैयारियां बड़ी जोर शोर से जारी है।यह उपनयन संस्कार कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें अभी तक 76 बटुकों के उपनयन किये जाने को लेकर पंजीयन कर लिया गया है और अभी पंजीयन जारी भी है।
इस सार्वजनिक उपनयन कार्यक्रम में जिले के अलावा संभाग स्तर से भी पंजीयन किये गए हैं यह उपनयन कार्यक्रम प्रदेश का सबसे बड़ा और भव्य सार्वजनिक उपनयन कार्यक्रम होगा यह बातें बताते हुए ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी ब्राह्मण समाज जिला कोरिया के सदस्यों के सहयोग व मार्गदर्शन में किया जाएगा वहीं इस कार्यक्रम के लिए समाज से बढ़चढ़कर समाज के लोगों द्वारा सहयोग की भी सूचना दी जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह बड़ी खुसी की बात है कि इतने बड़े पैमाने पर सार्वजनिक उपनयन संस्कार किया जाना तय हुआ वही वहीं ब्राह्मणों की सेवा का भी अवसर उन्हें प्राप्त होगा आज जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति के अध्यक्ष हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur