राजा मुखर्जी-
कोरबा 31 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 37 वीं शहीदी दिवस पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा के शक्ति स्थल एवं जिला कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा याद किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इंदिरा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने इंदिरा गांधी को महान नेत्री निरूपित करते हुए कहा कि वे बाल्यावस्था से ही राजनीति की ओर सक्रिय हो गई थी। उन्होंने 10 वर्ष की अवस्था में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। श्रीमती गांधी गरीबों, श्रमिकों की रक्षक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अनुयायी, करुणा तथा सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने इंदिरा गांधी को नारी जगत में साहस की प्रज्वलित ज्योति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को खुशहाल बनाने के लिए अपने कार्यकाल में देश को राष्ट्रीय एकता की माला में पिरोया।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने अपना वक्तव्य में कहा कि, इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसके अंतर्गत उल्लेखनिय परियोजनाओं पर कार्य किया। ऐसे कार्यों का लाभ देश और यहां के नागरिकों को मिल रहा है।महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिये श्रीमती गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर विशिष्ट कार्यों को अंजाम दिया। कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि युद्धकाल में महाकाली, रणचंडी बनकर मुकाबला करती रही, वहीं शांतिकाल में भारतवासियों की सेवा करने में वे सबसे आगे रहीं।कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन ने कहा कि श्रीमती इंदिरा खान ने प्रधानमंत्री के रूप में भारत के लिए उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप अनेक अहम निर्णय लिए उनकी दूरदर्शिता हमे आज भी प्रभावित करती है।बालको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि इंदिरा जी अपार साहस, निर्णय शक्ति और धैर्य की प्रतिमूर्ति थी। उनके मन में गरीबों के लिए सम्मान था जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश से गरीबी को मिटाने के लिए लगा दिया था। आयोजित कार्यक्रम में एल्डरमेन गीता गभेल, सनंद दिवान, मनीराम साहू, बच्चू मखवानी, आरीफ खान, हरिशचंद्र निषाद, डॉ. मनहरण राठौर, शशी अग्रवाल प्रेमलता मिश्रा, गायत्री नायक, यु आर महिलांगे, रवि पी सिंह, द्रोपदी वर्मा, गिरधारी बरेठ, दीपक कश्यप, अविनाश बंजारे, अशोक लोध, शरवर खन, राजेश यादव, महेन्द्र चौहान, बनवारी पाहुजा, महेन्द्र निर्मलकर, अजय अग्रवाल ने भी पुष्पांजली अर्पित कर इंदिरा जी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur