नई दिल्ली @ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

Share


दूसरे पार्टी के जमीनी नेताओं का भाजपा में शामिल होना प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है : आदेश गुप्ता
जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में विश्वास किया था,उनका विश्वास टूट गया है : मनोज तिवारी


नई दिल्ली ,२९ अक्टूबर २०२१ (ए)। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन पार्षद रामराज तिवारी, ‘आप’ की पूर्व जिला उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज शर्मा, उत्तरपूर्वी लोकसभा से संयुक्त सचिव विजेन्द्र वत्स, ‘आप’ के संस्थापक सदस्य मीनाक्षी सभरवाल एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अरुण किशोर दहिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों नेताओ ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता जो उस वक्त पार्टी के साथ थे जब पार्टी को सहारे की जरुरत थी। उस समय गरीबी, भूखमरी, भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करने वाली आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर ये नेता पार्टी में शामिल हुए लेकिन पिछले सात सालों में जिस तरह की निराशाजनक प्रदर्शन आम आदमी पार्टी ने किया है और दिल्ली के लोगों का भरोसा तोड़ा है उससे त्रस्त होकर ये लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आदेश गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों के जमीनी नेताओं का भाजपा में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जीत है। उन्होंने पार्टी में सभी नेताओं का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ जैसी नीतियों पर भरोसा जताया है, वह भरोसा लगातार बना रहेगा और हम सब मिलकर पार्टी को दिल्ली में और मजबूत बनाएंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस समय दूसरे राज्यों में पार्टी विस्तार कर रही है लेकिन अपने पुराने लोगों की जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को बनाया है, उस पर कोई ध्यान नहीं देती। एक प्रवक्ता का काम होता है कि वह पार्टी के अच्छे कामों को लोगों के सामने बताए लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कुछ किया ही नहीं जो लोगों को जानने लायक हो इसलिए आज उसके प्रवक्ता भाजपा में अपना विश्वास दिखा रहे हैं। इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी और तेजी से दिल्ली के लोगों को खुशियां देने का काम करेगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ बदमाशों की तरह काम नहीं कर सकती ईडीःसुप्रीम कोर्ट

Share नई दिल्ली,08 अगस्त 2025 (ए)। सुप्रीम कोर्ट ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि …

Leave a Reply