Breaking News

अम्बिकापुर @ कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश ङ्क्षसह उम्र 18 वर्ष इंजानी चलगली का रहने वाला था। गुरुवार केा बाइक से अपने साथी अभ्य के साथ अंबिकापुर गया था। यहां से दोनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में धरमपुर मुख्य मार्ग पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान राजेश सिंह की मौत हो गई। वहीं अभय की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply