रवि सिंह-
बैकुंठपुर/ पटना 20 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। मुस्लिम समुदाय के फैसले पर जुलूस न निकालते हुये भर्ती हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में मरीजों को फल वितरण किया। हजरत मोहम्मद सल्ल, अलैही व-सल्लम की जन्म का जश्न सौहाई वातावरण में मनाते हुये हुसैनी नौजवान कमेटी पटना ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में मरीजों को फल वितरण किया। कमेटी जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति बिहारी लाल राजवाड़े, वजीर उद्दीन कादरी (गुड्डन खान), वसीम खान,रफ़ीक अंसारी(बस्सु), चांद खान, अन्नू खान, फरोग सिद्दीकी, आसिफ खान, आमिर खान, जाफर खान, रिकी खान, सोहेल खान, हनी खान, सलमान खान, शेख जियाउल, अब्दुल निसार खान, मुस्ताक एवं समस्त नौजवान कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur