अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। गांधी के मूल्य और सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों का अभिनंदन समारोह पिछले दिनों रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने जिन व्यक्तियों का सम्मान और अभिनंदन किया उसमें अंबिकापुर के डॉ. सिस्टर बीट्रिस होली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल को भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके मानव सेवा को देखते हुए किया गया। वह अपने जीवन काल में लगभग एक लाख से अधिक ऑपरेशन कर चुकी हैं। वे सभी मानव को एक सा मान ती हैं। उनमें सांप्रदायिक सौहार्द, अहिंसा, सेवा, बराबरी, सामाजिक सद्भाव इत्यादि के सभी गुण विद्यमान हैं। 82 वर्ष की डाक्टर बीट्रिस को दीन दुखियों की सेवा करने में उम्र आड़े नहीं आती है। उन्होंने अपना जीवन मानवता की सेवा हेतु स्वास्थ्य चिकित्सा के माध्यम से अर्पित कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur