अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल उदयपुर के द्वारा कवर्धा में हुए संप्रदायिक घटना को लेकर हिंदुओं के ऊपर एवं हिंदूवादी संगठन के ऊपर एक तरफा कार्यवाही के विरोध में 2:00 बजे भुपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन उदयपुर बस स्टैंड में युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल सिंह भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम सिंह जी, मंडल महामंत्री श्री प्रबोध सिंह जी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखंड विधायक सिंह जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल जयसवाल जी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लखन यादव ,भाजयूमो सोशल मीडिया प्रभारी लवकेश राजवाड़े, नरेंद्र सिंह भाजयुमो महामंत्री बुद्ध मोहन सिंह मनबोध सिंह टेकराम यादव विजय यादव यादव शुभम भदोरिया अरुण सोनी महिपाल सिंह देव प्रताप बंजारा नवीन दास जाहिद अंसारी आकाश रामदयाल यादव निशांत ताम्रकार मानसिंह राजवाड़े एवं अन्य भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur