अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2021(घटती-घटना)। माहात्मा गांधी जयंती पर पथ प्रदर्शक संस्था द्वारा काई मुम्बई के सहयोग से विकासखण्ड सीतापुर के ग्राम पंचायत पेटला समरसता भवन में सूखा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परियोजना क्षेत्र के कुल 150 वाल्नरेबल परिवारों को सूखा राशन वितरण किया गया। शेष 212 वाल्नरेबल परिवारों को वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पथ प्रदर्शक संस्था के डायरेक्टर सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पथ प्रदर्शक संस्था विगत 5 वर्ष से विकासखण्ड सीतापुर के 30 गांव में बाल तस्करी की रोकथाम एंव बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत अब तक कुल- 20 लड़कियों को दिल्ली, आगरा, गोवा और चंडीगढ़ से रेस्क्यू किया गया है। परियोजना क्षेत्र में कुल- 8 बाल विवाह और कुल 37 बाल श्रम रोका गया है, तथा 253 ड्रापआउट बालक, बालिकाओं को ओपन स्कूल से जोड़ा गया जिसमें 206 बालक बालिकाएं उर्तीण हुए। सूखा राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अरुण मिश्रा महामंत्री जनजागरण मंच सरगुजा कार्यक्रम की अध्यक्ष हेमन्ती प्रजापति संभागीय संरक्षक अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ, विशिष्ट अतिथि में बंसत पाण्डेय अध्यक्ष जनजागरण मंच सरगुजा असफाक अली, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता पोरम सरगुजा, फ्रांसिस्का बेक पूर्व सरपंच नमना, सीतापुर ब्लॉक से तिलक बेहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीतापुर, शशि कान्त दुबे तहसीलदार सीतापुर, प्रमोद सर नायब तहसीलदार सीतापुर, रामबिहारी गुप्ता प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल पेटला, सुशील सिंह मराबी सर्व आदिवासी समाज सीतापुर अध्यक्ष, संस्था के सचिव सुशील कुमार सिंह एंव, अनिल कुमार देवांगन, सुरेश राम तिर्की, प्रमोद प्रधान, नीमा बेक, मोहित किण्डो, राजकुमार लकड़ा, और काई के तरफ से लखन सिंह सिदार, रेखा केरकेट्टा, विजयनाराण सिदार, परशुराम, कृष्णा सहित अन्य लोगों ने भी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर अपने अपने विचार रखे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur