Breaking News

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर 26 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पन्नालाल उम्र 45 वर्ष पटमा जिला कोरिया का निवासी था। वह 20 सितंबर को अपने ममेरे भाई पवन के साथ चिरमी जा रहा था। रास्ते में खड़गवां चिरमी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पन्नालाल की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply