नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2023 (ए)। सुरक्षा में सेंध को संसद में मचे हंगामे के बीच राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान महिलाओं को माहवारी के दौरान छुट्टी देने का मुद्दा उठा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह कोई विकलांगता नहीं है। इस लिहाज से मासिक धर्म को दौरान महिलाओं को छुट्टी देने की किसी पॉलिसी की जरूरत नहीं है।राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा की तरफ से बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान पूछे।गए सवाल के जवाब में कहा, ‘हमें कोई ऐसा मुद्दा प्रस्तावित नहीं करना चाहिए, जहां महिलाओं को सिर्फ इसलिए समान अवसरों से वंचित किया जाए कि जिसे माहवारी नहीं आती वह माहवारी के बारे में एक खास तरह की राय रखता है.’
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur