अंबिकापुर,14 अगस्त 2023 (घटती घटना) ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंजीत पिता बजरिया कोरवा उम्र 20 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी का रहने वाला था। वह रविवार की शाम को नवछाता के साथ बाइक से कहीं गया था। सिंघीटाना के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मंजीत की मौत हो गई। जबकि नवछाता का इलाज चल रहा है।
Check Also
अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट
Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur