बीजापुर, 13 नवम्बर 2021 (ए)। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना नेलसनार से जिला बल एवं पिनकोण्डा से सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मुण्डेर तालनार की ओर निकली थी। सुरक्षा बलों ने तालनार मुंडेर के जंगल से ग्रामीण की हत्या में शामिल स्थाई वारंटी एक नक्सली ओयामी कोपा को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों द्वारा मुण्डेर और तालनार के मध्य जंगलों से नक्सली ओयामी कोपा पिता सोमा निवासी मुण्डेर तरईपारा थाना नेलसनार को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। गिरफ्तार नक्सली ओयाम कोपा थाना नेलसनार अंतर्गत पर 14 नवम्बर 2006 को ग्रामीण राजवी माड़वी निवासी मुण्डेर की हत्या में शामिल था। जिसके विरूद्ध थाना में एक स्थाई वारंट भी लंबित है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur