कोरबा, 22 फरवरी 2022(घटती-घटना)। वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे ओपन ऑडिटोरियम मैदान घंटाघरहोगा। जिसमें पहली भिड़ंत सीएमएचओ-इलेवन और जिला पंचायत-इलेवन के मध्य होगढ्ढ। प्रतिवर्ष प्रेस क्लब द्वारा इस स्पर्धा का आयोजन फरवरी माह में कराया जाता है। इस वर्ष भी इस का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम घंटाघर मैदान में होगा। इस प्रतियोगिता में कलेक्टर, एसपी इलेवन, मेयर इलेवन की टीम के अलावा कोरबा जिले में स्थापित निजी व सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, बालको, सीएसईबी, एसईसीएल के अलावा छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की क्रिकेट टीम शामिल होंगी। उद्धाटन के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला पंचायत की टीम आपस में भिड़ेंगी। प्रतियोगिता का समापन 4 मार्च को होगा। इसमें जिले के प्रमुख टीमें हिस्सा लेगी ।
Check Also
बैकुण्ठपुर@ हर घर तिरंगा अभियान और संत गुरु रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
Share 11 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान…मंडलों और गांवों में निकलेगी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur