Breaking News

रांची@ईडी को फिर मिला नोटों का पहाड़

Share


रांची,22 जून 2024 (ए)।
झारखंड के रांची में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने आज जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के चेशायर होम रोड और कांके के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने कमलेश के घर पर जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज खंगाले। छानबीन के क्रम में उसके कांके स्थित आवास से एक करोड़ रुपया नगद, एक पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। ईडी की टीम बरामद रुपयों के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ईडी ने कमलेश को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समन जारी होने के बावजूद वह जवाब देने के लिए ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ। ज्ञातव्य है कि ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।


Share

Check Also

कोलकाता@चुनाव आयोग ने बदले आईएसएफ-एजेयूपी के चुनाव चिह्न…नौशाद को ‘अलमारी’ और हुमायूं को ‘टेबल’

Share कोलकाता,19 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ फ्रीज होने के बाद, …

Leave a Reply