सूरजपुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अब जनजातीय समाज के लिए आशा की नई किरण बनकर उभर रही है। यह अभियान न केवल कल्याणकारी योजनाओं का समेकन है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर अधिकारों की वास्तविक डिलिवरी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है। जिले के कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के नेतृत्व में इस अभियान को प्रभावी बनाने हेतु 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन जिले के 284 चिन्हांकित जनजातीय बाहुल्य गांवों में किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ देना है। इस अभियान का मूल उद्देश्य है कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। धरती आबा अभियान ग्राम स्तर पर सेवा डिलीवरी को मजबूती देता है, जिससे योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके। इस शिविर से जनता के बीच जागरूकता बढ़ेगी, अधिकारों तक पहुंच आसान होगी, और धरती आबा अभियान बनेगा आदिवासी विकास की मजबूत आधारशिला। यह अभियान न सिर्फ सरकारी योजनाओं की उपलधता सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा
