अम्बिकापुर,21 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थिट सोनगरा के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनिय΄त्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना मे΄ वाहन मे΄ बैठी दूल्हे की बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसके गोद मे΄ 7 माह का बच्चा था जिसे खरोंच तक नही΄ आई है। वही΄ वाहन उसके पति चला रहे थे। जिनकी स्थिति ग΄भीर बनी हुई है। जबकि वाहन मे΄ इनके दो बच्चे भी बैठे थे। जो सुरक्षित है΄।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के भटगा΄व निवासी सूरज गुप्ता जो कि पूर्व नगर प΄चायत अध्यक्ष है΄। इनकी शादी 20 अपै्रल को थी। शादी का कार्यक्रम अ΄बिकापुर स्थित कमोदा विहार मैरिज हॉल मे΄ स΄पन्न हुआ। शादी स΄पन्न होने के बाद खुशी-खुशी सभी लोग वापस दुल्हन लेकर लौट रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार क्रमा΄क जेएच 01 सीपी 8189 मे΄ दूल्हे की बहन चा΄दनी गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी जशपुर अपने पति निर΄जन गुप्ता,दो बच्चे एव΄ बतौली भाजपा म΄डल अध्यक्ष आशीष गुप्ता के दो बच्चो΄ को लेकर वापस भटगा΄व लौट रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे अ΄बिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सोनगरा के पास पहु΄चे ही थे कि चालक वाहन से निय΄त्रण खो दिया और बेकाबू कार सड$क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और हादसे मे΄ दूल्हे की बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इससे शादी की खुशियो΄ कुछ ही देर मे΄ मातम मे΄ बदल गई। सूचना पर भटगा΄व पुलिस मौके पर पहु΄ची और मामले की जा΄च की। वाहन चा΄दनी गुप्ता के पति निर΄जन गुप्ता चला रहे थे। चा΄दनी गुप्ता सामने के सीट पर 7 माह के बच्चे को गोद मे΄ लेकर बैठी΄ थी। वही΄ इनके व दो अन्य बच्चे बीच के सीट पर बैठे थे। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि सामने के हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगो΄ ने सबल की मदद से वाहन के गोट को खोलकर सभी बच्चो΄ को बाहर निकला। वही΄ चा΄दनी गुप्ता के गोद मे΄ बैठा 7 माह के बच्चे को खरोच तक नही΄ आई है। वही΄ इसके पति का इलाजा चल रहा है।
