Breaking News

सूरजपुर@नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन की कार्यवाही संपन्न

Share

सूरजपुर,05 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए ई.वी.एम. मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन की कार्यवाही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में संपन्न की गई। गौरतलब है कि रेंडमाइजेशन के पश्चात नगरीय निकायों में आवंटित मशीनों को पृथक पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। इस रेंडमाइजेशन कार्यवाही के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply