Breaking News

राजनांदगांव@ आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में शामिल एक और पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Share

नई भर्ती प्रक्रिया खैरागढ़ में करने की तैयारी
राजनांदगांव,13 जनवरी 2025 (ए) ।
आरक्षक भर्ती में हुई धांधली के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग में बतौर आरक्षक पदस्थ इस आरोपी की फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया में ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले में पूर्व में 7 पुलिस कर्मी, 05 टेक्निशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक भर्ती में शामिल उम्मीदवारों का गैर कानूनी तरीके से नंबर बढ़ाने के काम में लिप्त आरक्षक पवन चौरे को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply