Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में जीजा गंभीर, साले को आई मामूली चोट

Share

अंबिकापुर,17 मई 2023 (घटती-घटना)। शहर से लगे परसा के पास अज्ञात बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया वहीं साले को मामूली चोटें आई है। दोनों बुधवार की सुबह बाइक से अंबिकापुर से रंका अपने घर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार नूरे आलम झारखंड के रंका का रहने वाला है। इसकी शादी लगभग 15 दिन पूर्व हुई है। वह अपने साला के साथ अंबिकापुर नवागढ़ रिश्तेदार के यहां आया था। यहां से बुधवार की सुबह बाइक से दोनों वापस रंका जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के परसा के पास पीछे से एक अज्ञात बस ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर फेंका गए। दुर्घटना में नूरे आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि इसके साले को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Share

Check Also

कोरिया@जिले में 5 वीं एवं 8 वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा के परिणाम घोषित

Share 97 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण कोरिया,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में …

Leave a Reply