यातायात नियमों का उल्लंघन व लापरवाही जान पर भारी,एक वर्ष में 228 की हुई मौत

ओंकार पाण्डेय
सूरजपुर, 01 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस व यातायात विभाग द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के बावजूद बीते वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में आंशिक कमी आई है। वही पुलिस व यातायात विभाग की टीम द्वारा साल भर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की काफी कोशिश की गई थी। बता दें कि बिना हेलमेट, एक बाइक पर तीन सवारी, ओवर स्पीड, कार में बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने के कारण दुर्घटना में मरने वालो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यातायात शाखा द्वारा किए जा रहे चालानी कार्रवाई का भी असर नहीं हो रहा है। जिले में 2022 में यातायात शाखा ने 7882 लोगों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई. 27 लाख 44 हजार 900 रुपए का समन , शुल्क व अर्थदण्ड वसूला गया। एवं 693 न्यायालय में पेश किया गया जिसमें अर्थदण्ड 4 लाख 29 हजार एक सौ रुपए इसके बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। 2022 जनवरी माह से 25 दिसंबर तक कुल 357 दुर्घटनाएं हुई है। इसमें 228 लोगों की मौत हो चुकी है। 303 लोग घायल हुए हैं। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं। बिना हेलमेट व एक बाइक पर तीन सवार होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात जागरुकता सप्ताह व सड़क सुरक्षा सप्ताह आदि अभियान चलाकर स्कूल व कॉलेज में कार्यक्रम जान पर भारी पड़ रही है। हादसे रोकने समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए लै का आयोजन किया जाता है, लेकिन के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास भी मालवाहकों पर कार्रवाई जारी है। लोगों स्पॉट और ग्रे-स्पॉट बनाए जाएं इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो नाकाफी है। यातायात शाखा के को नियमों का पालन करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया रहे हैं। जरा सी लापरवाही लोगों की यातायात प्रभारी सूरजपुर बृज किशोर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर जिले भर में । समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। मालवाहकों पर कार्रवाई जारी है। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। अगले वर्ष दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट बनाए जाएंगे लोगों को लगातार जागरूक किया ज रहा है।
पिछले वर्षों की स्थिती
2021 में कुल 401 दुर्घटनाएं हुई थी। इसमें 249 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 333 लोग घायल हुए थे। 2020 में भी 307दुर्घटनाएं हुई थी। इसमें 178 लोगों की जान गई थी घायल 263। लॉकडाउन के कारण हादसे कम हुए थे।
जिले में 9 लैक स्पॉट
जिन जगहों में ज्यादा हादसे होते हैं, उन जगहों का चिह्नांकन कर लैक स्पॉट बनाए गए हैं, इसके बाद भी दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही। लैक स्पॉट में पर्याप्त रोशनी, रंबल स्ट्रीप, संकेतक बोर्ड आदि लगाने की योजना है। वर्तमान में 9 लैक स्पॉट हैं। नए साल में फिर से नए लैक स्पॉट बनाए।