राजामौली की RRR बनी भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म, Netflix पर 4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय तक देखी गई

Share

एएनआई मुंबई 23 जून 2022 आरआरआर हिंदी ‘नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ साबित हुई।मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया। इससे दो महीने पहले सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई थी। नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर’ (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय’’ देखी गयी। नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ बन गया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया। इससे दो महीने पहले सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई थी।

नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर’ (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय’’ देखी गयी। फिल्म की अवधि 3 घंटे 2 मिनट की है। कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘आरआरआर इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है।’’ ‘आरआरआर’ 2022 की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक भी है जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है।

Disclaimer: घटती–घटना  ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@शिल्पा शिरोडकर कोहुआ कोरोना,

Share नई दिल्ली,19 मई2025(ए)। एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस …

Leave a Reply