कोरबा 17 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। जन हितेषी और सामुदायिक पुलिसिंग की कड़ी में कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने एक अच्छी पहल शुरू की । इस पहल से पीडç¸तों को न्याय मिलने के साथ ही बिचौलियों से छुटकारा भी मिलेगा।
शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा,आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु, फसल को क्षति सहित बड़े अपराधिक मामलों में पीडç¸त पक्ष को क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान किया गया है , जिन्हें लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत शामिल कर समय सीमा में सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश हैं , किंतु एकीकृत सिस्टम न होने के कारण पीडç¸त पक्ष को क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त करने हेतु भटकना पड़ता है , साथ ही बिचौलिया किस्म के लोग ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, जो पीडç¸त पक्ष को अपने जाल में फंसा कर क्षतिपूर्ति की राशि का एक बड़ा हिस्सा हड़प लेते हैं ।पुलिस अधीक्षक ने इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में “क्षतिपूर्ति सेल” का किया गठन । पीडç¸तों को मिलने वाले क्षतिपूर्ति के ज्यादातर मामले पुलिस से संबंधित होते हैं ।अब इस व्यवस्था के अनुसार ऐसी घटनाओं की सूचना थानों में प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी इसकी लिखित सूचना क्षतिपूर्ति सेल में भेजेंगे, क्षतिपूर्ति सेल में पदस्थ कर्मचारी पीçड़तों से मिलकर आवश्यक कागजी खानापूर्ति कर तहसील एवं कलेक्टर कार्यालय में समन्वय स्थापित कर, पीडç¸तों को समय सीमा में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने में सहयोग करेंगे । क्षतिपूर्ति सेल के द्वारा सहयोग किए जाने से, एक तरफ जहां लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली सेवाएं समय सीमा के भीतर मिलेंगी वहीं दूसरी ओर पीडç¸तों को त्वरित सहायता के साथ-साथ बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा ।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि, क्षतिपूर्ति के ऐसे मामले जो पुलिस से सम्बंधित न हो उन मामलों में भी पीçड़त पक्ष द्वारा सहायता मांगे जाने पर सहायता प्रदान किया जाएगा।इस क्षतिपूर्ति सेल में उप निरीक्षक – गायत्री शर्मा , महिला सेल, एएसआई कुलदीप पटेल ,आरक्षक देवनारायण पटेल शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur