Breaking News

नई दिल्ली @बॉर्डर पर भारत की सुरक्षा और होगी मजबूत

Share


एस-400 मिसाइल सिस्टम की अगले महीने करेगी तैनाती

नई दिल्ली ,01 जनवरी2022 ए)। भारतीय वायुसेना के पंजाब के एक एयरबेस पर एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम की पहली रेजिमेंट की तैनाती फरवरी तक पूरी करने की संभावना है. सैन्य अधिकारियों ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि मिसाइल सिस्टम की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है और तैनाती को पूरा करने में कम से कम छह सप्ताह और लगेंगे. मिसाइल सिस्टम की पहली रेजिमेंट को इस तरह से तैनात किया जा रहा है कि यह उत्तरी क्षेत्र में चीन के साथ सीमा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ सीमा को भी कवर कर सके. एक अधिकारी ने कहा, “मिसाइल सिस्टम के विभिन्न महत्वपूर्ण घटकों के साथ-साथ इसके परिधीय उपकरणों को तैनाती स्थल तक पहुंचाने का काम चल रहा है.” कुल मिलाकर भारत को रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पांच इकाइयां मिलेंगी.
अक्टूबर 2018 में, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कि करार के साथ आगे बढ़ने पर अमेरिकी प्रतिबंधों को आमंत्रित किया जा सकता है, भारत ने एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पांच इकाइयों को खरीदने के लिए रूस के साथ 5 बिलियन अमेरिकी डालर के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे.
क्या भारत पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका?
हालांकि जो बाइडेन प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट के प्रावधानों के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाएगा या नहीं.
रूसी रक्षा और खुफिया क्षेत्रों के साथ लेन-देन में लगे किसी भी देश के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान करता है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply