अम्बिकापुर@सरगुजा में बढ़ी ठंड,तापमान 4 डिग्री नीचे गिरा

Share


आसमान में बादलों की आवाजाही बंद होते ही शनिवार से ही उत्तरी शुष्क हवाओं से सरगुजा में पड़ी कड़ाके की ठंड


अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। मौसम में लगातार हो रही उतार चढ़ाव के बीच सरगुजा में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। आसमान में बादलों की आवाजाही बंद होते ही शनिवार से ही उत्तरी शुष्क हवाएं उत्तर छत्तीसगढ़ में आ रही है। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे गिरकर 8.5 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं मौसम विज्ञानी के माने तो इस सीजन में यह सबसे कम तापमान रहा।
विक्षोभ रहित उत्तर भारत में जैसे ही बादलों की आवाजाही बन्द हुई और पूर्वी भारत में जावद चक्रवात के अवशेष जो चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय थे, उनके प्रभावहीन होते ही हवाओं ने अपनी दिशा बदल ली है। शनिवार से उत्तरी शुष्क हवाऐं उत्तर छत्तीसगढ़ में आ रही हैं। हवा की शुष्कता बढऩे से आर्द्रता तथा ओसांक में क्रमश: गिरावट के कारण रविवार को पूरे सम्भागीय अंचल का न्यूनतम तापमान गिरा है। वर्तमान सीजन में पहली बार अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है। सरगुजा सम्भाग के ग्रामीण और पठारी अंचलों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई है। सामरी पाट क्षेत्र के क्षेत्र में ठंड का तेवर अब दिखने लगा है। बलरामपुर तहसील कार्यालय में स्थित स्वचालित मौसम वेधशाला में प्रात: 06.30 बजे तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अम्बिकापुर नगर का न्यूनतम तापमान शनिवार के न्यूनतम 12.4 डिग्री से 3.9 डिग्री गिर कर 8.5 डिग्री तक उतर चुका है। इस समय उत्तर भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार से से पुन: सक्रिय होने का अनुमान है। इसकी सक्रियता से उत्तर भारत में बादलों की उपस्थिति से एक बार फिर यहां के गिरते तापमान पर ब्रेक लगने की संभावना दो तीन दिनों बाद रहेगी।

15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञानी एमएस भट्ट ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण सोमवार की सुबह शहरी क्षेत्र में हल्के धुंध रह सकता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे छाए रहेंगे। वहीं पानी वाले क्षेत्र में घने कोहरा देखने को मिले सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार से से पुन: सक्रिय होने का अनुमान है। इस कारण आसमान में पुन: बादल छा सकता है। इस लिए ठंड पुन: कम हो सकती है। वहीं 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मौसम विज्ञानी के अनुसार शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री था। आसमान में बादल छंटते ही धीरे-धीरे तापतान में गिरावट आने लगी और पिछले 24 घंटे के अंदर तारा चार डिग्री नीचे गिर जाने से ठंड अचानक बढ़ी है। वहीं मौसम में लगातार उतार चढाव होने के कारण लोगों के सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।

न्यूनतम तापमान

दिनांक अम्बिकापुर बलरामपुर जशपुर बैकुंठपुर
5 दिसंबर 12.6 10.1 16.6 15.6
6 दिसंबर 15.6 14.0 18.4 14.6
7 दिसंबर 13.5 14.6 18.4 15.7
8 दिसंबर 14.0 11.4 14.0 12.7
9 दिसंबर 13.8 12.0 15.2 16.4
10 दिसंबर 14.2 13.0 15.4 13.4
11 दिसंबर 12.4 13.0 14.5 10.4
12 दिसंबर 8.5 6.7 10.1 8.6


Share

Check Also

रायपुर@बस्तर में लगे भूकंप के झटके

Share रायपुर,25 अप्रैल 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर समेत कई शहरों में …

Leave a Reply

error: Content is protected !!