Breaking News

पश्चिम चंपारण @ पश्चिम चंपारण में फूड पॉइजनिंग से तीन बच्चों की मौत,12 गंभीर रूप से बीमार

Share


पश्चिम चंपारण,,17 अक्टूबर 2021 ( ए )।
बिहार के पश्चिम चंपारण में फूड पॉइजनिंग से तीन बच्चों की मौत हो गई. यहां भाई बहन समेत 3 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि 12 लोग गंभीर रूप से बीमार बताये जा रहे हैं. तीन बच्चों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. तो वहीं बच्चों के मौत की वजह डायरिया भी बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 10 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग और डायरिया से बीमार हो गए हैं.
जिसके बाद यहां उल्टी और दस्त से दो दिनों के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गई है. जिसमें दो भाई बहन शामिल हैं. वहीं 12 बच्चों का इलाज अब भी जीएमसीएच, पीएचसी और निजी स्तर पर चल रहा है.
जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी पहचान शिवराजपुर छरकी वार्ड -4 निवासी धर्मेंद्र मांझी के 5 वर्षीय पुत्र संतोष मांझी, मुफस्सिल थाना के पूर्वी गोनौली निवासी रंजीत मांझी के 4 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार और 3 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी उर्फ चुलबुल के रूप में हुई है. जबकि रंजीत मांझी के दो बच्चे जीएमसीएच से ठीक होकर वापस घर चले गए हैं. सभी का प्रारंभिक लक्षण उल्टी और दस्त बताया गया है. अब भी नौतन के शिवराजपुर छरकी के 10 और पूर्वी गोनौली के 2 बच्चों का इलाज जारी है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply