Breaking News

रेलवे कॉलोनी के मकान का छत का प्लास्टर गिरने से रेलवे कर्मी की पत्नी घायल

Share

कोरबा 21 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। गेवरा रेलवे स्टेशन कॉलोनी मकान नम्बर -23/1 में विजय कुमार कश्यप निवास करता है।जो रेलवे में गैंग मैन के पद पर पदस्थ है।मंगलवार की सुबह पूरा परिवार घर पर बैठे हुए थे इस दौरान घर के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में विजय कुमार की पत्नी सरोज कश्यप के सिर पर चोंटे आयी है उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ सर पर उसके गम्भीर चोंट लगने के कारण टांके लगाए गए।इस हादसे के बाद रेलवे कॉलोनी में अन्य परिवार के लोग भी दहशत में है कि कभी ये हादसा उनके साथ न हो जाये। फिलहाल इस घटना की जनाकारी रेलवे के अधिकारी को दे दी गई है और गिरे हुए छत की मरम्मत की मांग की गई है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply