Breaking News

अंबिकापुर@28 वर्षों से फरार चल रहास्थाई वारंटी पकड़ाया

Share


  • अंबिकापुर,15 मई 2025 (घटती-घटना)। धारा 138 के मामले में फरार चल रहे वारंटी को कमलेश्वरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले 28 वर्ष से फरार चल रहा था।
    आरोपी जुगेश्वर यादव उम्र 60 वर्ष निवासी लुरेना थाना कमलेश्वरपुर का रहने वाला है। धारा 138 के मामले में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम ने काफी प्रयास कर 28 वर्ष से फरार आरोपी को पकडकर न्यायालय में पेश किया है।

Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply